सर्वप्रथम Paymanager.nic.in साइट पर जाकर Paymanager खोले तो. आपका कम्प्यूटर स्क्रीन पर यह दृश्य नजर आएगा-

ब्लू पट्टी “लॉगिन” से ऊपर केवल Digital आ रहा है अतः “for DDO/Employee Login” पर क्लिक करे। (या सीधे ही http://paymanager2.raj.nic.in/ पर क्लिक करके खोल लेवें) इस पर क्लिक करने पर 5 Options आएंगे :
DDO
Employee
Digital
Department
Sub DDO

आपको अपने स्कूल/Office के बिल बनाने है तो आप DDO पर क्लिक कर दे।
इसके बाद प्रथम बॉक्स में Enter User Name में Office Login ID नम्बर भर दे। Enter User Name वाले कॉलम के नीचे वाले कॉलम में Password भर दें ।

Password वाले कॉलम के नीचे 5 फिगर का कैप्चा दिया गया है उसे Enter Captcha वाले कॉलम में भर दे। कैपिटल को केपिटल में भरना जरूरी नही है। स्माल में भरने पर भी खुल जायेगा। कैप्चा डालने के बाद login कर दे तो आपके सामने यह आएगा।

अब जहाँ कर्सर दिख रहा है वहाँ पर क्लिक करे. फिर Take Me to Main Site पर क्लिक करते ही यह दृश्य सामने होगा।

इसमें आपको निम्न Options उपलब्ध होंगे

  1. Master
  2. Bill processing
  3. Authorization
  4. Reports
  5. Other bill
  6. Employee corner
  7. System admin
  8. DDO report treasury wise
  9. Help
  10. Log out

वेतन बिल बनाने के लिए 6 चरणों से गुजरना होता है।

  1. Bill Allocation-जिस माह का वेतन बनाना है उस माह के बिल का बिल नंबर Allot करेंगे
    2 Salary Preparation में जाकर Employee Pay Detail चेक करेंगे जिन कर्मचारियों के वेतन में change करना है उन में Change करेंगे
  2. Monthly Salary Process-मंथली सैलरी प्रोसेस वाले आप्शन में जाकर Salary Process करेंगे
  3. Report में जाकर Inner बिल की जांच करे
  4. Forward to DDO में जाकर Process किये गए बिल तो DDO को फॉरवर्ड करेंगे
  5. Bill Forward to Treasury में जाकर बिल तो Treasury को फॉरवर्ड कर देंगे
    अंत मे बिल प्रिंट कर लेवे।

बिल बनाने के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां

प्रश्न 1- Add Group Allowances किस काम आता है।
उत्तर- यदि किसी ग्रुप के कर्मचारी किसी एक Allowance को समान रूप से प्राप्त करते है तो उसको यही से सेलेक्ट करने पर उस ग्रुप के समस्त कार्मिको को समान Allowance मिलते है।

प्रश्न 2- Add Group Deduction किस काम आता है।
उत्तर- यदि किसी ग्रुप के कर्मचारी किसी एक कटौती को समान रूप से कटवाता है तो यही से सेलेक्ट करने पर समान रूप से पूरे ग्रुप में कटौती होगी।

प्रश्न -3 Bulk Allowances का क्या उपयोग है।
उत्तर- यदि पेमेनेजर पर एक से ज्यादा ग्रुप है और उनमें किसी भत्ते को समान रुप से किया जाना है तो इस Option का प्रयोग करेंगे।

प्रश्न -4 Bulk Deduction कब काम आता है।
उत्तर- यदि पे मेनेजर पर एक से ज्यादा ग्रुप है और उनमें किसी कटौती को समान रुप से किया जाना है तो इस Option का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 5- Employee Pay Detail क्या है ?
उत्तर- यह बहुत ही महत्वपूर्ण फंक्शन है। इसमें किसी कर्मचारी को क्या Allowance और Deductions करने है उसे यहां पर Insert/Edit करते है।
Employee Pay डिटेल Master के Personal और Pay & Bank के कॉलम में भरे गए Salary Option के अनुसार भत्ते व कटौती दर्शाता है।

एक सामान्य जानकारी भी नोट कर ले।

  1. विभागीय बिल Feb-12 से ऑनलाइन हुए।
  2. PD Head कार्मिको के बिल Nov-16 से ऑनलाइन हुए।
  3. SSA कार्मिको के बिल Mar-17 से ऑनलाइन हुए।
    अतः इसी अनुसार GA-55 की डिमांड करे।

कोई PD कार्मिक यह कहे कि मुझे 2015 से ऑनलाइन GA-55 दीजिए, तो आप कह सकते है कि ऑनलाइन GA-55 Nov—16 से ही मिलेंगे उसके पहले के Offline बनेंगे।