15-06-2019

बिल प्रोसेस होने के बाद उन्हें पहले चेक करले कि आपने जो वेतन भत्तो और कटौती में जो संशोधन किया है वह वास्तव में हुआ या नही।

इसके लिए आप Reports > Salary Reports > All Salary Reports में जाये। All Salary Report क्लिक करने पर आप Year, Month, Group Name, Bill Number और Inner करना है और इनर का प्रिंट निकालना है। अब आपने जो एडिट किया है वह हुआ या नही चेक कर ले।

एक विशेष बात ध्यान देवे
आपने इनर देखा और आपने पाया कि एक कार्मिक के आयकर या अन्य कटौती तो काटी ही नही। घबराने की जरूरत नही है। आप पहले बिल में एडिट कर ले। फिर उस *बिल नम्बर को *Bill Modification* में जाकर Delete करे। पुनः वही बिल नम्बर आवंटित करे, प्रोसेस करे और रिपोर्ट में जाकर चेक करें।

ध्यान रहे प्रोसेस होने के बाद एडिट होने पर Bill Delate > Bill Allocation > Monthly Salary Processing > Report में जाकर आपने जो बाद में संशोधन किया है उसे पुनः चेक करें।

इनर को चेक करके पूर्ण सन्तुष्ट हो जाने के बाद अब आपको अगले चरण की ओर बढ़ना है।
अब आपको Bill Forward to DDO करना है जिसमे आप Bill Processing वाली लाइन में नीचे अंकित Forward to DDO को क्लिक करे।

इसमें आप निम्न पूर्ति करे:-
Select Month > Select Year > Select Bill Type > Select Bill Name

समस्त कॉलम की पूर्ति के बाद बाई ओर के बॉक्स में Tick (√) का निशान कर दे और Forward पर क्लिक कर दे।

बिल DDO फारवर्ड करने पर पेमेनेजर आपको Bills Forwarded Successfully का संदेश देगा।

आप द्वारा Ok पर क्लिक करते ही बिल DDO Forward का कार्य समाप्त हो जाएगा।

प्रश्नोत्तरी

प्रश्न 1- मुझे पेमेनेजर से मेरी खुद की पे स्लिप निकालनी है। मुझे क्या करना होगा?
उत्तर- इसके लिए आपको पेमेनेजर साइट पर जाकर User Name में Employee ID डालनी होगी। आपके द्वारा बनाये गए पासवर्ड (Last 4 Digits of Salary Bank Account Number) डालने होंगे फिर Captcha डालकर लॉगिन करने पर आपके सामने GA-55 और पे-स्लिप के अलावा और भी विकल्प होंगे। आप प्रिंट ले सकते है।

प्रश्न 2- मैं मेरे पेमेनेजर के पासवर्ड भूल गया हूँ। क्या करूँ?
उत्तर- आपको घबराने की जरूरत नही है। पेमेनेजर साइट खोलने पर Login के नीचे आपको Forgot Password का फंक्शन नजर आएगा आप उसे क्लिक करे और जो आवश्यक सूचना भरनी हो वह भरदे और पासवर्ड पुनः रिसेट कर ले।

प्रश्न 3- मैं 15 दिन समर्पित के बिल बना रहा हूँ। Select Order Number में क्या Fill up करूँ?
उत्तर- आप सेलेक्ट आर्डर नम्बर में Pay Comm 7 9 per/7/12.00/44 फीड करे।

प्रश्न 4- मैं आज की डेट में वेतन बिल बनाना चाह रहा हूँ लेकिन आज की डेट ही नही ले रहा है। मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर- अगर पेमेनेजर पर कोई बिल बनाते वक्त आज की डेट न ले तो एक बार पुनः पिछली डेट करके वापस आज की डेट डाल देवे आपकी समस्या हल (शैक्षिक समाचार) हो जाएगी।

प्रश्न 5- Delate Pending Bills का क्या उपयोग है?
उत्तर- कभी कभी बिल तो बन जाते है ट्रेजरी भी फारवर्ड हो जाते है लेकिन ट्रेजरी भेजना भूल जाते है तो वह बिल Pending Bill दिखने लगता है। मुख्य समस्या तब आती है जब किसी कार्मिक का स्थानान्तरण हो जाए और आई डी ट्रांसफर करनी हो तो उस वक़्त बिल Pending रहने से सिस्टम आई डी को ट्रांसफर नहीं करेगा।