Annual Exam Question Paper Class 6th Hindi

Before taking printout of the paper, You may make necessary changes like name of school, maximum marks, marks alotted to questions. You can also change certain question if you like. You may also change font size as your needs. The paper is completely editable. You may make changes as you like.

कक्षा 6 हिन्दी – वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र 2025–2026
प्रश्नों की संख्या : 21पृष्ठों की संख्या : 2

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र (2026 – 2027)

कक्षा : 6 (छठी)विषय : हिन्दी
समय : 02:30 घण्टेपूर्णांक : 50

नोट : सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं तथा प्रत्येक प्रश्न के अंक उनके सामने अंकित हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्न[कुल अंक: 5]

प्र. 1. हिन्द महासागर के लिए कविता में कौनसा शब्द आया है?[1]
(अ) चरण(ब) वंशी(स) हिमालय(द) सिंधु
प्र. 2. मेजर ध्यानचन्द किस खेल से संबंधित थे?[1]
(अ) फुटबॉल(ब) हॉकी(स) कुश्ती(द) क्रिकेट
प्र. 3. ‘नील नयनों सा यह अंबर, काली पुतली से ये जलधर’ में काली पुतली है?[1]
(अ) बारिश की बूँदें(ब) वृद्ध धरती(स) नगाड़ा(द) बादल
प्र. 4. मनोहर का बचपन संघर्ष से भरा हुआ था। वाक्य में रेखांकित शब्द है-[1]
(अ) संज्ञा(ब) सर्वनाम(स) विशेषण(द) विशेष्य
प्र. 5. ‘अनपढ़’ शब्द में उपसर्ग है?[1]
(अ) अ(ब) अन(स) आ(द) पढ़

प्रश्न संख्या 6 से 7 का उत्तर एक पंक्ति में दीजिए[प्रत्येक 1 अंक]

प्र. 6. शत्रिया और बिहु नृत्य कहाँ का प्रसिद्ध है?[1]
प्र. 7. श्री कृष्ण माँ के आने से पहले क्या कर रहे थे?[1]

व्याकरण एवं शब्द-बोध (प्रश्न 8 एवं 9)

प्र. 8. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए ।[2]
(अ) जीत(ब) दुख
प्र. 9. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ बताइए ।[2]
(अ) नौ दो ग्यारह होना(ब) ईद का चाँद होना

प्रश्न संख्या 10 से 13 का उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दीजिए[प्रत्येक 2 अंक]

प्र. 10. बाबा भारती ने डाकू खड़गसिंह से कौनसा वचन लिया?[2]
प्र. 11. महाराज के सामने क्या समस्या थी? उन्होंने इसका क्या समाधान खोजा?[2]
प्र. 12. मॉरिशस के प्रत्येक प्रमुख ग्राम में हिन्दू किसका पाठ करते हैं?[2]
प्र. 13. पेड़-पौधे जीव-जन्तुओं के मित्र कैसे हैं?[2]

प्रश्न संख्या 14 से 16 का उत्तर अधिकतम 80 शब्दों में दीजिए[प्रत्येक 3 अंक]

प्र. 14. ध्यानचंद की सफलता का क्या रहस्य था?[3]
प्र. 15. बिस्मिल को साहसी बनाने में उनकी माताजी ने कैसे सहयोग दिया?[3]
प्र. 16. संज्ञा किसे कहते हैं? इसके भेदों के नाम लिखिए।[3]

व्याकरण एवं पद्यांश सप्रसंग व्याख्या (प्रश्न 17 एवं 18)

प्र. 17. निम्न शब्दों के लिंग बदलकर लिखिए।[3]
(अ) हाथी(ब) कवि(स) राजा
प्र. 18. निम्नलिखित में से किसी एक पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए ।[4]
रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय ।
टूटे से फिर ना मिले, मिले गाँठ परि जाय ।।
— अथवा —
भाला गिर गया, गिरा निषंग, हय टापों से खन गया-अंग।
वैरी समाज रह गया-दंग, घोड़े का ऐसा देख रंग ।।

प्रश्न 19 : अपठित गद्यांश बोध[कुल अंक: 5]

प्र. 19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।[5]
“एक गांव में एक किसान रहता था, उसके तीन बेटे थे। तीनों बेटे हमेशा आपस में लड़ते झगड़ते रहते थे। किसान इससे परेशान रहता था। एक दिन उसने अपने तीनों बेटों को बुलाया और बारी-बारी से लकड़ी का डंडा तोड़ने को दिया। उन्होंने एक-एक करके सारे तोड़ दिए। फिर उसने सभी टुकड़ों को इकट्ठा करके बांध दिया और एक-एक करके सभी को तोड़ने को कहा। तीनों में से कोई भी तोड़ नहीं पाया। तब किसान ने अपने बेटों से पूछा उन्हें कुछ समझ आया? अब उन्हें समझ आ गया था। उन्होंने एक स्वर में कहा- पिताजी हम लोग समझ गए कि ‘एकता में ही बल है’।”
(अ) किसान के कितने बेटे थे?[1]
(ब) किसान की परेशानी का क्या कारण था?[1]
(स) किसान ने टूटी हुई लकड़ियों का क्या किया?[1]
(द) बेटों को क्या समझ आया?[1]
(य) ‘एकता’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय बताइए।[1]

रचनात्मक लेखन (पत्र एवं निबन्ध लेखन)[कुल अंक: 10]

प्र. 20. अपने प्रधानाचार्य को अवकाश हेतु प्रार्थना-पत्र लिखिए ।[5]
अथवा
अपने मित्र / सहेली को अपने जन्मदिन पर आमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।
प्र. 21. निम्न में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए ।[5]
(अ) होली(ब) हमारा विद्यालय(स) मेरे प्रिय शिक्षक