Annual Exam question paper class 7th Hindi

Before taking printout of the paper, You may make necessary changes like name of school, maximum marks, marks alotted to questions. You can also change certain question if you like. You may also change font size as your needs. The paper is completely editable. You may make changes as you like.

कक्षा 7 हिन्दी – वार्षिक परीक्षा 2026
✏️ प्रश्न-पत्र पर क्लिक करके कुछ भी संपादित करें

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र 2026

कक्षा – 7  |  विषय – हिन्दी

समय : 02:30 घण्टेपूर्णांक : 50

नोट : सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं तथा प्रत्येक प्रश्न के अंक उनके सामने अंकित हैं।

खण्ड ‘क’ : बहुविकल्पीय प्रश्न
प्र. 1. पक्षी कहाँ का जल पीना पसंद करते हैं?[1]
(अ) नदी-झरनों का(ब) नल का(स) वर्षा का(द) पिंजरे में रखी कटोरी का
प्र. 2. कठपुतली के मन में कौनसी इच्छा जगी?[1]
(अ) मस्ती करने की(ब) आज़ाद होने की(स) खेलने की(द) नाचने की
प्र. 3. ‘अमृत’ शब्द का विलोम शब्द है :-[1]
(अ) शांत(ब) जल(स) पेय(द) विष
प्र. 4. जंगल में मोर नाच रहा था। वाक्य में रेखांकित शब्द है :-[1]
(अ) संज्ञा(ब) सर्वनाम(स) क्रिया(द) विशेषण
प्र. 5. हिन्दी की शिक्षिका आ रही है। रेखांकित शब्द का लिंग परिवर्तित शब्द होगा :-[1]
(अ) छात्रा(ब) शिक्षक(स) अध्यापिका(द) पुरुष
खण्ड ‘ख’ : अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न संख्या 6 से 7 का उत्तर एक पंक्ति में दीजिए)
प्र. 6. मिठाईवाला हर्ष से गद्गद् क्यों हो उठा था?[1]
प्र. 7. पेड़ का स्वभाव कैसा था?[1]
खण्ड ‘ग’ : शब्द-बोध एवं मुहावरे
प्र. 8. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द बताइए :[2]
(अ) आँख(ब) बादल
प्र. 9. निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ बताइए :[2]
(अ) कान भरना(ब) ईद का चाँद होना
खण्ड ‘घ’ : लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न संख्या 10 से 13 का उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दीजिए)
प्र. 10. कवि की आँख में तिनका गिरने से क्या दशा हुई?[2]
प्र. 11. मोर-मोरनी के नाम किस आधार पर रखे गए?[2]
प्र. 12. मंगल पांडे को कब और क्यों फाँसी दी गई?[2]
प्र. 13. मीराबाई का हृदय उमंग से क्यों भर गया?[2]
खण्ड ‘ङ’ : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न संख्या 14 से 15 का उत्तर अधिकतम 80 शब्दों में दीजिए)
प्र. 14. “मेरी माँ ने मुझे अपनी प्रसिद्धि को विनम्रता से संभालने की सीख दी है।” धनराज पिल्लै की इस बात का क्या अर्थ है?[3]
प्र. 15. गाँधीजी के अनुसार आश्रम के कौन-कौनसे खर्च थे? वह उसे कहाँ से जुटाना चाहते थे?[3]
खण्ड ‘च’ : व्यावहारिक व्याकरण
प्र. 16. क्रिया किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार की होती है? नाम लिखिए।[3]
प्र. 17. निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए :[3]
(अ) पूज्यनीय(ब) भुमि(स) चांद
खण्ड ‘छ’ : पद्यांश एवं गद्यांश बोध
प्र. 18. निम्नलिखित में से किसी एक पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए :[4]

“जब किसी ढब से निकल तिनका गया, तब ‘समझ’ ने यों मुझे ताने दिए।
ऐंठता तू किसलिए इतना रहा, एक तिनका है बहुत तेरे लिए।”

— अथवा —

“बरसे बदरिया सावन की। सावन की, मन-भावन की।
सावन में उमग्यो मेरो मनवा। भनक सुनी, हरि आवन की।”

प्र. 19. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :[5]

“संत कबीर ने ठीक ही कहा था, ‘काल करे सो आज कर, आज करे सो अब’ क्योंकि समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता। जो व्यक्ति आज का काम आज न कर बाद के लिए टाल देता है, वह बाद में पछताता है। बुद्धिमान व्यक्ति समय का मूल्य जानते हैं। वे अपने सभी कार्य समय पर करते हैं और सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते जाते हैं। आलसी और मूर्ख व्यक्ति कल की प्रतीक्षा करते रहते हैं पर उनका कल कभी नहीं आता है। समय की परवाह न करने वाले विद्यार्थी भी बाद में पछताते हैं। अतः समय का सदुपयोग करना चाहिए।”

(अ) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।[1]
(ब) ‘काल करे सो आज, आज करे सो अब’ किसने कहा और क्यों?[1]
(स) समय पर कार्य करने के क्या लाभ हैं?[1]
(द) आलसी और मूर्ख व्यक्ति क्या करते हैं?[1]
(य) ‘सदुपयोग’ शब्द का विलोम शब्द बताइए।[1]
खण्ड ‘ज’ : पत्र एवं निबंध रचना
प्र. 20. अपने प्रधानाचार्य को स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र (टी.सी.) प्राप्त करने हेतु प्रार्थना-पत्र लिखिए।[5]

— अथवा —

अपने मित्र / सहेली को अपनी बड़ी बहिन की शादी में आमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।
प्र. 21. निम्न में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए :[5]
(अ) रंगों का त्योहार : होली(ब) मेरा प्रिय खेल(स) पर्यावरण प्रदूषण