सतत मूल्यांकन फोल्डर का रखरखाव-


>>विद्यार्थियों के सतत मूल्यांकन के फोल्डर को विद्यालय में संधारित किया जाएगा। यह सतत मूल्यांकन फोल्डर अपेक्षित अधिगम स्तर प्राप्त किए जाने तक संधारित किया जाएगा। इस सतत मूल्यांकन फोल्डर में दर्शाए गए मूल्यांकन के आधार पर परीक्षा फल की प्रविष्टि परीक्षा फल पंजिका में स्थाई रूप से अंकित की जाएगी। परीक्षाफल पंजिका 5 वर्ष तक एवं सतत मूल्यांकन फोल्डर 1 वर्ष तक सुरक्षित रखे जाएंगे।

विद्यार्थी संचयी अभिलेख-


विद्यार्थी संचयी अभिलेख विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के समस्त क्षेत्रों/पक्षों की प्रगति को समग्र रूप से प्रस्तुत करता है। इस अभिलेख में बालक के विकास की प्रक्रिया, सामाजिक भावनात्मक विकास, पसंद, रूचि, मजबूत पक्ष एवं एक समय विशेष में होने वाली प्रगति का आकलन परिलक्षित होता है।
>>अभिलेख के प्रथम पृष्ठ के अधिकांश कॉलम की पूर्ति सत्रारम्भ में ही कर दी जाए।

>>संचयी अभिलेख के प्रपत्र में विद्यार्थी के अध्ययन काल के वर्षों से संबंधित सूचनाएं अंकित की जाए। जब विद्यार्थी विद्यालय छोड़कर अन्यत्र जाता है, उस समय कक्षा अध्यापक द्वारा समस्त पूर्ति की जांच की जा कर संस्था प्रधान के हस्ताक्षर सहित विद्यार्थी को यह अभिलेख उपलब्ध करवाया जाए।

>>कक्षा 1 से 8 में संगीत, चित्रकला, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, व्यक्तित्व, व्यक्तिगत एवं सामाजिक गुणों के विकास आदि की का विवरणात्मक कथन का निर्धारण कक्षा अध्यापक द्वारा विषय अध्यापकों के साथ चर्चा एवं विचार विमर्श करने के उपरांत दर्ज किया जाना है। वर्ष पर्यंत विद्यार्थी द्वारा उपरोक्त क्षेत्रों में किए गए विशिष्ट कार्यों के संबंध में घटनावृत अभिलेख सतत मूल्यांकन फोल्डर में संधारित किया जाएगा। सत्र के अंत में निर्धारित स्थान पर समेकित टिप्पणी अंकित की जाएगी।

>>यदि कोई विद्यार्थी शैक्षिक सत्र के मध्य में किसी कारण अवश्य विद्यालय छोड़ अन्यत्र कहीं अध्ययन हेतु पलायन करता है तो उसका संचयी अभिलेख प्रपत्र उसकी अध्ययनरत कक्षा के स्तर तक का भरा जाए तथा स्थानांतरण प्रमाण पत्र के साथ ही दिया जाए।

अन्य नियम-

>>प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण किए जाने पर प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रारूप में विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
>>परीक्षा फल घोषित होने के पश्चात परीक्षा फल की एक प्रति नियंत्रण अधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
>>विद्यालय द्वारा परीक्षा फल घोषित करने के पश्चात परीक्षार्थियों को उनके प्रगति-पत्र दिए जाएंगे ।
>>प्रगति पत्र की पूर्ति संचयी अभिलेख प्रपत्र के आधार पर की जाएगी।
>>प्रगति-पत्र/प्रमाण-पत्र की दूसरी प्रति प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर निर्धारित शुल्क ₹5 प्राप्त कर दी जाएगी जिस पर द्वितीय प्रति अंकित कर तथा स्थाई अभिलेख में प्रविष्टि की जाएगी एवं तृतीय प्रति ₹10 निर्धारित शुल्क प्राप्त कर दी जाए।