राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद्
डा राधाकृष्णनन शिक्षा संकुल, ब्लाक-6, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जयपुर 302017
क्रमांक: रा. स्कूल.शि.प. / जय / गुणवत्ता / शाला संबलन / 2021-22/3911 दिनांक 24-09-2011

शाला संबंलन दिशा-निर्देश सत्र 2021-22

राज्य के समस्त राजकीय प्राथमिक / उच्च प्राथमिक / माध्यमिक / उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यालय अवलोकन कर संबंलन प्रदान किये जाने हेतु वृहद् एवं सघन संबलन कार्यक्रम को “शाला संबलन अभियान” नाम दिया गया है।

राज्य में शिक्षा विभाग के संभाग / जिला / ब्लॉक / पंचायत स्तर के अधिकारियों द्वारा समस्त राजकीय विद्यालयों के संबंलन हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा “शाला संबलन मोबाईल एप” विकसित किया गया है। इस मोबाईल एप के माध्यम से विद्यालय अवलोकन की प्रक्रिया को शैक्षणिक प्रक्रियाओं एवं आउटकम आधारित कर डीजीटाईज (Digitize) किया गया है। विद्यालय अवलोकन के दौरान शाला संबलन मोबाईल एप के माध्यम से विश्वसनीय डेटाबेस प्राप्त किया जाना है। जिसका आंकलन कर संबलनकर्ता अधिकारियों द्वारा विद्यालयों को फीडबैक प्रदान किया जायेगा।

इस मोबाईल एप के माध्यम से विद्यालय संबलन किये जाने के निम्न उदेश्य है –

  1. विद्यालय के कमजोर एवं मजबूत पक्षों को जानकर मौके पर ही विद्यालय स्टॉफ को संबलन प्रदान करना
  2. विद्यालय स्टॉफ, शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी कार्यों की गुणवत्ता को जाँचना ।
  3. शिक्षण प्रक्रिया एवं शैक्षणिक गतिविधियों को समझना एवं संबलन प्रदान करना ।
  4. विद्यालय प्रशासन एवं विद्यालय प्रबन्धन समिति के कार्यों की गुणवत्ता को समझना।
  5. विद्यालय की भौतिक एवं शैक्षिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करना।

शाला संबलन हेतु विभिन्न अधिकारियों को परिषद के पूर्व पत्रांक-10840, दिनांक 18.01.2019 के द्वारा निर्धारित लक्ष्यानुसार विद्यालय अवलोकन किए जाने है –

स्तर अधिकारी प्रत्येक माह (जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर) में अवलोकित किए जाने वाले विद्यालयों की संख्या प्रत्येक माह (अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर) में अवलोकित किए जाने वाले विद्यालयों की संख्या प्रत्येक माह (जनवरी, फरवरी, मार्च एवं (अप्रैल) में अवलोकित किए जाने वाले विद्यालयों की संख्या  सत्र में कुल अवलोकित किए जाने वाले विद्यालयों की संख्या विशेष विवरण
संभाग संयुक्त निदेशक (JD) स्कूल शिक्षा 7 5 5 56 अनिवार्यत 1 माध्यमिक 2 उमावि, एवं शेष अन्य विद्यालय
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (अकादमिक) 10 10 5 80 अनिवार्यत 1 माध्यमिक 2 उमावि, एवं शेष अन्य विद्यालय
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा  मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक (DPC) 10 10 8 92 अनिवार्यत 2 माध्यमिक 3 उमावि, एवं शेष अन्य विद्यालय
सहायक निदेशक 10 10 8 92 अनिवार्यत 1 माध्यमिक 3 उमावि, एवं शेष अन्य विद्यालय
जिला शिक्षा अधिकारी (मा.शि/प्रा.शि.) 10 10 8 92 अनिवार्यत 1 माध्यमिक 2 उमावि, एवं शेष अन्य विद्यालय
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (समस्त) 10 10 8 92 अनिवार्यत 1 माध्यमिक 3 उमावि, एवं शेष अन्य विद्यालय
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक 10 10 8 92 अनिवार्यत 2 माध्यमिक 3 उमावि, एवं शेष अन्य विद्यालय
सहायक परियोजना समन्वयक (समस्त ) 10 10 8 92 अनिवार्यत 1 माध्यमिक 3 उमावि, एवं शेष अन्य विद्यालय
कार्यक्रम अधिकारी (समस्त) 11 11 8 92 अनिवार्यत 1 माध्यमिक 1 उमावि, एवं शेष अन्य विद्यालय
डाइट कार्यालय  प्रधानाचार्य 10 10 8 92 अनिवार्यत 2 माध्यमिक 3 उमावि, एवं शेष अन्य विद्यालय
उप प्रधानाचार्य एवं समस्त फैक्ल्टी (व्याख्याता, वरिष्ठ व्याख्याता) 10 10 8 92 अनिवार्यत 1 माध्यमिक 3 उमावि, एवं शेष अन्य विद्यालय
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पदेन BRCF समग्र शिक्षा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पदेन BRCF 12 12 10 112 अनिवार्यत 1 माध्यमिक 2 उमावि, एवं शेष अन्य विद्यालय
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी -प्रथम  12 12 10 112 अनिवार्यत 1 माध्यमिक 2 उमावि, एवं शेष अन्य विद्यालय
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी – द्वितीय 12 12 10 112 अनिवार्यत 1 माध्यमिक 2 उमावि, एवं शेष अन्य विद्यालय
सन्दर्भ व्यक्ति (समस्त) 15 15 12 138 अनिवार्यत 1 माध्यमिक विद्यालय एवं शेष अन्य विद्यालय
पदेन पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पदेन पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) ● उत्कृष्ट विद्यालय का माह में अनिवार्यतः दो बार अवलोकन ।
 ● पंचायत क्षेत्र के प्रारम्भिक शिक्षा के अन्य विद्यालयों का प्रत्येक माह में एक बार (वर्ष में न्यूनतम सात बार) अवलोकन।

संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानदण्डानुसार एक दिवस में अधिकतम 2 विद्यालयों का अवलोकन किया जाएं।

शाला संबलन हेतु विकसित किये गये मोबाईल एप पर इन्द्राज की जाने वाली सूचनाऐं हेतुनिर्देश –

  1. संबलनकर्ता अधिकारी विद्यालय अवलोकन से पूर्व प्ले स्टोर के माध्यम से मोबाईल एप डाउनलोड कर अपने मोबाईल में उसे इनस्टॉल करेंगें। मोबाईल एप खोलने के बाद संबंधलनकर्ता अधिकारी को अपना मोबाईल नम्बर इन्द्राज करना है, जोकि ओटीपी के माध्यम से प्रमाणित किया जायेगा।
  2. भाग-1 में विद्यालय से संबंधित सामान्य जानकारी जैसे- नाम, एनआईसी कोड, जिला, ब्लॉक इत्यादि के साथ संबलनकर्ता अधिकारी का नाम, पद, पदस्थापन स्थान, मोबाईल नम्बर इत्यादि भरी जानी है।
  3. भाग-2 में बिन्दु संख्या 21 से 2.3 तक संबलन दिवस पर उपस्थित / अनुपस्थित शिक्षकों की स्थिति की सूचना भरी जानी है।
  4. भाग-3 में बिन्दु संख्या 3.1 से 3.8 तक “आओ घर में सीखें” कार्यक्रम के क्रियान्वयन की स्थिति की सूचना भरी जानी है। यह भाग कोविड-19 महामारी के कारण विद्यालय बन्द होने की स्थिति में ही प्रदर्शित होगा।
  5. भाग-4 के बिन्दु संख्या 4.1 में कक्षा 1-5, 6-8, 9-10, 11-12 में नामांकित विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की जानी है। इस हेतु नामांकन मोबाईल एप में स्वतः प्रदर्शित होगा। बिन्दु संख्या 4.2 में लिंगवार कुल उपस्थिति दर्ज की जानी है। बिन्दु संख्या 4.3 में किसी भी एक कक्षा की उपस्थिति का उपस्थिति रजिस्टर के अनुसार भौतिक सत्यापन कर सूचना इन्द्राज करनी है।
  6. भाग-5 के कुल चार खण्ड हैं। Part A के बिन्दु संख्या 5A.1 से 5A.8 तक उपचारात्मक शिक्षण संबंधित सूचनाऐं भरी जानी है। Part B के बिन्दु संख्या 5B.1 से 5B.13 तक कक्षा कक्षीय शिक्षण (ग्रेड 1-8) से संबंधित सूचनाऐं भरी जानी है Part C के बिन्दु संख्या 5C.1 से 5C.9 तक कक्षा 9-12 के विद्यार्थियों के लिए किये गये अकादमिक कार्यों से संबंधित सूचनाऐं भरी जानी है। Part D के बिन्दु संख्या 5D.1 से 5D.5 तक राज्य में संचालित बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित कार्यों की सूचनाऐं भरी जानी है।
  7. भाग- 6, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की जाँच हेतु बनाया गया है। इस भाग का नाम “स्पॉट चैक” दिया गया है। इस भाग में संबलनकर्ता द्वारा एक कक्षा के किसी भी दो विषयों में दो विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की जाँच कर सूचनाऐं भरी जानी है। शैक्षिक स्तर की जाँच हेतु विद्यार्थियों की NIC ID कक्षा अध्यापक से जानकारी कर पूर्ण की जानी है। शैक्षिक स्तर की जाँच के दौरान मोबाईल एप में कक्षा एवं विषय का चयन करते ही बहुविकल्पीय / हाँ-नहीं उत्तर वाले प्रश्न प्रदर्शित होंगे। इन प्रश्नों को विद्यार्थी से पूछ कर उनके द्वारा दिये गये उत्तर को भरा जाना हैं।
  8. भाग-7 के बिन्दु संख्या 7.1 से 7.8 में विद्यालयों में उपलब्ध भौतिक संसाधनों की स्थिति की जाँच कर सूचनाऐं भरी जानी है।
  9. भाग -8 के बिन्दु संख्या 8.1 से 8.9 में विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की जाँच कर सूचनाऐं भरी जानी है।
  10. भाग – 9 में संबलन हेतु चयनित किये गये विद्यालय के प्रकार अनुसार सूचनाऐं इन्द्राज की जानी है। बिन्दु संख्या 91 से 97 तक यदि विद्यालय में आईसीटी लैब संचालित है तो उससे संबंधित सूचनाऐं भरी जानी है। इसी प्रकार बिन्दु 9.9 से 9.11 में मॉडल स्कूल, बिन्दु संख्या ७. 12 से 9.14 में केजीबीवी, बिन्दु संख्या 9.15 से 9.17 में व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित सूचना भरी जानी है।
  11. भाग – 10 के कुल तीन खण्ड हैं। भाग 10A में शिक्षकों को किस क्षेत्र में समर्थन की आवश्यकता है, उसकी सूचना इन्द्राज की जानी है। भाग 10B के बिन्दु संख्या 10.3a से 10.5c में विद्यालय के सुधार हेतु आवश्यक तीन प्राथमिकताओं का चयन कर सूचना भरी जानी है। भाग 100 के बिन्दु संख्या 10.6a से 10.6g में संबलनकर्ता अधिकारी द्वारा विद्यालय को फीडबैक प्रदान किया जाना है। इस हेतु विद्यालय के विभिन्न आयामों में किये गये कार्यों पर सुधार की आवश्यकता / सन्तोषप्रद / अच्छा / उत्कृष्ट का कोड दर्ज करना है।
  12. भाग – 11 में संबलनकर्ता अधिकारी द्वारा किया गये विद्यालय अवलोकन के सत्यापन / प्रमाणीकरण संबंधित सूचनाऐं भरी जानी है।
  13. प्रत्येक भाग में सूचनाऐं संख्यात्मक, ड्राप डाउन से चयन, चेकबाक्स से चयन कैलेण्डर द्वारा, संबंधित कोड के माध्यम से भरी जानी है।
  14. यह मोबाईल एप ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनो माध्यमों में क्रियाशील है।
  15. एप में सूचनाओं की प्रविष्टि के उपरान्त सर्वर पर डाटा अपलोड किया जाना है।

शाला संबलन मोबाईल एप के माध्यम से सत्रपर्यन्त विद्यालय अवलोकन किये जाने है। अवलोकन की मासिक कार्ययोजना निर्माण के समय यह भी सुनिश्चित किया जाये कि जिले के समस्त विद्यालयों का नियमित रूप से अवलोकन हो सकें।

नोट :- समस्त अधिकारियों द्वारा विद्यालय अवलोकन एवं संबलन कार्य शाला संबंलन एप के माध्यम से ही सम्पादित किया जाना है।

राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त