प्रारंभिक शिक्षा (PS/UPS) के कार्मिकों के मूल पद या मूल विषय परिवर्तन सम्बन्धी प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक), मुख्यालय के माध्यम से शाला दर्पण अनुभाग, शिक्षा संकुल, जयपुर को भिजवाए जाते है। PEEO के द्वारा forwarding के साथ निम्न डॉक्यूमेंट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराए जाने हैं-

a. कार्मिक सेवा पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ की प्रतिलिपि।

b. 2012 से पूर्व पदस्थापित कार्मिकों हेतु प्रशेक्षिक (बी.एड., एस.टी.सी.) व शैक्षिक स्नातक ( B.Sc., B.A. etc) स्तर अंकतालिका की फ़ोटो प्रति।

c.2012 से बाद पदस्थापित कार्मिकों हेतु नियुक्ति आदेश की प्रति।

B. माध्यमिक शिक्षा के कार्मिकों के मूल पद या विषय संशोधन हेतु कार्मिक (प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक इत्यादि) के नियुक्ति/पदोन्नति आदेश की प्रतिलिपि को प्रधानाचार्य के माध्यम से rmsaccr@gmail.com या bikanersd@gmail.com पर भेंजे। L1/L2 के मूल पद या मूल विषय संशोधन हेतु 6d आदेश के साथ शैक्षिक व प्रशेक्षिक योग्यता की प्रतिलिपि प्रधानाचार्य के माध्यम से दी गई ईमेल पर प्रेषित करें।