प्रतियोगिता (शाला क्रीड़ा) शुल्क सत्र 2022-23 से लागू

शासन के आदेश क्रमांक : प.10 (1) शिक्षा – 6 / 2017 / पार्ट जयपुर दिनांक 27.08.2021, 12.10.2021 एवं 13.06.2022 द्वारा नए खेलों को विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया है।  उक्त खेलों का विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में सफल संचालन एवं आयोजन संबंधी सुचारू व्यवस्था के व्यय भार को दृष्टिगत रखते हुए प्रतियोगिता (शाला क्रीड़ा) शुल्क में श्रीमान  निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के आदेश  क्रमांक: शिविरा / माध्य / खेलकूद – 4 / 35151 / खेलकूद कलैण्डर / 2013-14 /   दिनांक 14.07.2022  द्वारा निम्नानुसार परिवर्तन / संशोधन किया गया  है :-

क्र. सं.नियमावलीविषयसंशोधन / परिवर्तन
नियम संख्यापृष्ठ संख्यापूर्वनिर्धारित दरसंशोधित दर
112.1.436जिले की समस्त मान्यता प्राप्त सरकारी एवं गैर सरकारी (निजी व अनुदान प्राप्त) व गैर अनुदान प्राप्त उमावि / मावि हेतु प्रतियोगिता (क्रीडा) शुल्क चाहे वह खेल प्रतियोगिता में भाग ले या न ले।प्रतियोगिता (क्रीडा) शुल्क प्रतियोगिता (क्रीडा) शुल्क सामान्य वर्ग से 10/- रूपये प्रति विद्यार्थी वार्षिक एवं आरक्षित वर्ग से 5/- रुपये प्रति विद्यार्थी वार्षिकप्रतियोगिता (क्रीडा) शुल्क प्रतियोगिता (क्रीडा) शुल्क सामान्य वर्ग से 20/- रूपये प्रति विद्यार्थी वार्षिक एवं आरक्षित वर्ग से 10/- रुपये प्रति विद्यार्थी वार्षिक

उपर्युक्त परिवर्तित दरें शिक्षा विभागीय खेलकूद प्रतियोगिताएं, साहित्य-सांस्कृतिक प्रवृत्तियां आयोजन नियमावली एवं मार्गदर्शिका 2005 के संस्करण 2021 में भी संशोधित की गयी है तथा ये सत्र 2022-23 से प्रभावी होगी।