1 | योजना का नाम | गार्गी पुरस्कार (कक्षा 11 व 12) |
2 | योजना का संक्षिप्त परिचय | कक्षा-10 की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा 11 व 12 में नियमित अध्ययनरत छात्राओं को देय है । तथा नोडल एजेंसी – बालिका शिक्षा फाउण्डेशन है । |
3 | योजना प्रारम्भ किये जाने का वर्ष | वर्ष 1998 |
4 | लाभान्वित वर्ग | कक्षा-10 की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा 11 व 12 में नियमित अध्ययनरत छात्राएं । |
5 | योजना की पात्रता | 1-छात्रा ने कक्षा 10 में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो । 2-छात्रा कक्षा 11 या 12 में नियमित अध्ययनरत हो । 3-छात्रा के अभिभावकों की आय, व्यवसाय एवं जातिवर्ग आदि का कोई बंधन नहीं है । |
6 | योजना में देय सुविधाएं | कक्षा 11 में रु 3000/- कक्षा 12 में रु 3000/- (प्रतिवर्ष बसंत पंचमी को समारोह में देय।) |
7 | योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करने का कार्यालय | संबंधित विद्यालय जिसमे विद्यार्थी अध्ययनरत है । |
8 | योजना में आवेदन प्रस्तुत करने के कार्यालय का नाम व पता | संबंधित विद्यालय जिसमे विद्यार्थी अध्ययनरत है । |
9 | योजना में आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेज | माध्यमिक परीक्षा अंकतालिका की प्रति बैंक पासबुक की प्रति भामाशाह व आधार नंबर |
10 | योजना का लाभ लेने के लिए सम्पर्क सूत्र | सम्बन्धित संस्था प्रधान/जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक- मुख्यालय |
11 | भारत सरकार एवं राज्य सरकार की हिस्सा राशि का अनुपात | शत-प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा देय |
<–Download–>
Gargi Purushkar Yojna Application Form (गार्गी पुरुष्कार एवं बालिका प्रोत्साहन योजना आवेदन पत्र)