Rules regarding Bonus to Rajasthan Government Employees

Rules regarding Bonus to Rajasthan Government Employees

– बोनस के बारे में सामान्य जानकारी प्रदान करे?(Rules regarding Bonus to Rajasthan Government Employees)
उत्तर:- बोनस के बारे में कुछ आवश्यक जानकारी FAQ(1) बोनस किसे मिलेगा?उत्तर:- तदर्थ  बोनस वर्ष 2021-22 नियमित कार्मिक जिन्होंने वित्त वर्ष 2021-22 में 6 महीने या इससे अधिक की सेवा अवधि पूर्ण कर ली है एवं लेवल 12 (ग्रेड पे 4800) तक वेतन आहरित कर रहे है उनको बोनस का भुगतान होगा ।
राजस्थान सरकार के officers जो state service के है उनको बोनस देय नही होता है।


(2) एक कार्मिक 31/03/22 तक सेवानिवृत हो चुके है या कार्मिक की डेथ हो चुकी तो क्या उनको बोनस देय होगा?
उत्तर:- बोनस के लिए कार्मिक का 1/04/22 को सेवा में होना आवश्यक है अतः इनको इस वर्ष के बोनस का भुगतान नही होगा।
1/4/21 से 31/03/22 के मध्य सेवानिवृत होने वाले अथवा डेथ  कार्मिको को बोनस देय नही होगा।


(3) एक कार्मिक का 01 ऑक्टोबर 21 को स्थाईकरण हो गया है क्या इनको बोनस देय होगा?
उत्तर:- 01 ऑक्टोबर 21 को स्थाईकरण होने से इनके 31/03/21 तक 6 महीने की स्थाई सेवा पूर्ण हो रही है अतः इनको 6 महीने का अनुपातिक बोनस देय होगा।


(4) एक कार्मिक को 1/7/21 मो acp पे लेवल 13 स्वीकृत हो चुकी है क्या इनको बोनस देय होगा?
उत्तर:-नही इनको इस वर्ष का बोनस देय नही होगा।इनके वर्ष 2021-22 की L 12 में कुल सेवा अवधि 6 महीने से कम हो रही है।


(5) एक कार्मिक का डीपीसी वर्ष 2021-22 में व्याख्याता पद प्रमोशन हुआ है एवं चयन तिथि 1/4/21 है क्या इनको बोनस देय होगा ?
उत्तर:- इनको 1/4/21 से व्याख्याता माना गया है जो राजपत्रित एवम state service का पद है अतः बोनस देय नही होगा।


(6) एक कार्मिक को 01 दिसम्बर 21 को acp पे लेवल 13 मिल चुकी है क्या बोनस देय होगा एवम कितना मिलेगा।
उत्तर:- इनकी 1/4/21 से 30/11/21 तक 8 महीने की सेवा L 12 में होती है अतः इनको 8 महीने का अनुपातिक बोनस देय होगा।


(7) एक कार्मिक अभी  नए पद प्रोबेशनकाल में है एवम विद्यमान वेतन का ऑप्शन दे कर पे लेवल 10 का वेतन आहरित कर रहा है क्या इनको बोनस देय होगा?
उत्तर:- FD के आदेश दिनांक 18/11/19 के अनुसार प्रोबेशनकाल में पूर्व पद का विद्यमान वेतन आहरित करने वालो को भी बोनस का भुगतान देय नही होगा। प्रोबेशन में किसी कार्मिक को बोनस देय नही होता है।


(8) मेरे 3 वर्ष से अधिक की सेवा हो चुकी है परन्तु स्थाईकरण आदेश जारी नही हुए है बोनस का भुगतान कैसे होगा?
उत्तर:- 3 वर्ष से अधिक सेवा हो गई है तो आप बोनस के पात्र है परन्तु स्थाईकरण होने के बाद पे मैनेजर पर प्रोबेशन की fix pay के स्थान पर स्थाई वेतन श्रखला की फीडिंग होने के बाद ही आपको बोनस का भुगतान होगा।


(9) एक कार्मिक वर्ष 2021-22 में 3 महीने अवैतनिक अवकाश पर रहा है तो उसे कितना बोनस देय होगा?
उत्तर:-3 महीने अवैतनिक अवकाश है अतः इनको 9 महीने का अनुपातिक बोनस देय होगा।
अवैतनिक अवकाश अलावा अन्य किसी भी प्रकार के सवैतनिक अवकाश में पूर्ण अवधि का बोनस मिलेगा

नोट:- प्रश्नोत्तरी सामान्य जानकारी के लिए है कोई मतांतर होने पर FD के आदेश दिनांक:- 14/10/22 के अनुसार कार्यवाही करें।