राजस्थान सरकार
आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग

आदेश

कमांक प.25 ( 4 ) आयु. / 2021 जयपुर, दिनांक – 10 JUN 2021

विषय: 21 जून, 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में नवीन निर्देश।

राज्य में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 का आयोजन सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से किये जाने हेतु राज्य, जिला, ब्लॉक / उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तरीय समितियों के गठन एवं विभिन्न विभागों एवं संगठनों की सहभागिता बाबत विभागीय आदेश क्रमांक प. 25 ( 4 ) आयु. / 2021 दिनांक 25.03.2021 को जारी किये गये थे। कोविड-19 की वर्तमान परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए, सप्तम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के आयोजन हेतु की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों / कार्यक्रमों के सम्बन्ध में दिनांक 04 जून, 2021 को माननीय राज्य मंत्री महोदय, आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा समस्त राज्यों के नोडल अधिकारियों से आयोजित हुई वीडियों कांफेस में दिये गये विभिन्न निर्देशो के क्रम में पूर्व में जारी समसंख्यक आदेश दिनांक 25.03.2021 को अतिक्रमित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2021 आयोजित करने हेतु निम्न निर्देश जारी किये जाते है

• 21 जून 2021 को “योग के साथ रहो, घर पर रहो” (Be with Yoga, Be at Home) थीम पर घर पर योगाभ्यास करवाया जायेगा। इस हेतु राज्य, जिला, ब्लॉक / उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक समस्त गणमान्य नागरिकों को सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया जावे।

•आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की वेबसाईट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा निर्देशों को सभी विभागों एवं जनमानस में सोशल मीडिया पर साझा करे ।

•वर्तमान कोविड-19 परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न हैशटेग साझा करते हुए सोशल मीडिया, डिजीटल, वर्चुअल और इलेक्ट्रोनिक प्लेटफार्म पर अधिकाधिक प्रचार किया जावे।

• राज्य, जिला, ब्लॉक / उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक समस्त गणमान्य नागरिकों को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के सामान्य योग प्रोटोकॉल (Common Yoga Protocol, CYP) से परिचित कराते हुए इसकी जानकारी दी जावे।

•विभिन्न योग विशेषज्ञों द्वारा योग सम्बन्धित गतिविधियों यथा – ऑनलाईन व्याख्यान, कार्यशाला आदि का आयोजन किया जाये ।

•विभिन्न विभागों की आधिकारिक ई-न्यूज लेटर्स, बुलेटिन पत्रिकाओं आदि में योग तथा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशिष्ट लेखों का प्रकाशन किया जाये।

•स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर गणमान्य नागरिको को महामारी के प्रबन्धन पर विशेष रूप से शारीरिक दूरी के मानदण्डों और मारक जैसे बुनियादों सुरक्षात्मक उपायों पर कोविड-19 सम्बन्धित भारत सरकार / राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आधार पर अपने घरों से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाये ।

•समस्त प्रशासनिक विभाग, उक्त सम्बन्ध में अपने-अपने अधीनस्थ समस्त विभागों को दिशा निर्देश जारी करावे इसे विभागीय वेवसाईट पर योग दिवस – 2021 के लोगो (Logo) सहित प्रदर्शित किया जावे।

(निरंजन – आर्य)
मुख्य सचिव