राजस्थान सरकार शिक्षा (ग्रुप 1) विभाग जयपुरके परिपत्रक्रमांक, प.4(15)शिक्षा-1/ मॉडल स्कूल / 2016 पार्ट,दिनांक : 05-03-2021 द्वारा बालिका प्रोत्साहन,मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना,इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार योजना, विदेश में स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहन योजना विभिन्न प्रकार की योजनाएं स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में लागू करने हेतु निम्नानुसार  आदेश जारी किये गए है –

“राज्य में संचालित 134 स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय जो कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्धता प्राप्त हैं । इन विद्यालयों में अध्ययनरत् छात्राओं को बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार, मुख्यमंत्री हमारी बेटिया योजना एवं विदेश में स्नातक स्तर की शिक्षा के लिए योजना में सम्मिलित किये जाने की निम्नानुसार स्वीकृति एतद् द्वारा प्रदान की जाती है। योजनाओं की अन्य शर्ते पूर्व में इन योजनाओं के संबंध में जारी आदेशों के अनुसार रहेंगी।

बालिका प्रोत्साहन :- 134 स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालयों में अध्ययनरत राज्य स्तर पर कक्षा 12वीं में 8 सी.जी.पी.ए. (Cumulative Grade Points Average) या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री हमारी बेटियाँ योजना :- 134 स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालयों की कक्षा 10वीं में 9 सी.जी.पी.ए. या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली राज्य में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाएँ योजनान्तर्गत चयन के लिए पात्र होंगी। इस प्रकार प्रत्येक वर्ष राज्य में 2 बालिकाओं का चयन किया जायेगा।

इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार :- स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालयों में अध्ययन करने वाली कक्षा 12वीं की विज्ञान संकाय की परीक्षाओं में 1. सामान्य, 2. अनुसूचित जाति, 3. अनुसूचित जनजाति, 4. अन्य पिछड़ा वर्ग, 5. अल्प संख्यक, 6. अति पिछड़ा वर्ग, 7. बी.पी.एल.. 8. निःशक्त वर्ग (दिव्यांग) की बालिकाएँ जिन्होंने स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय में अध्ययन करते हुए 12वी. कक्षा की परीक्षा में 134 स्वामी विवेकानन्द मॉडल विद्यालयों की छात्राओं में से उक्त आठों वर्गों में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और प्राप्तांक 9 सी.जी. पी.ए. से अधिक हो उन आठ बालिकाओं को यह पुरस्कार दिया जायेगा।

विदेश में स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहन योजना :- स्वागी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालयों की कक्षा 10वीं में 9 सी.जी.पी. ए. या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली 134 स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालयों की राज्य स्तर की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली एक बालिका को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक स्तर पर (चार वर्षीय) राजकीय खर्चे पर विदेश में अध्ययन की सुविधा प्रदान की जायेगी।“