शिविरा पंचाग माह नवम्बर 2025 (Shivira Panchang November 2025)

शिविरा पंचांग माह नवम्बर 2025 के अनुसार दिनांक 05 नवम्बर को गुरूनानक जयन्ति का अवकाश रहेगा। दिनांक 08 नवम्बर को विद्यालयों में मेगा पीटीएम-ाा एवं सामुदायिक बाल सभा का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 21 से 22 नवम्बर तक राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलानों का आयोजन होगा।
शिविरा पंचंाग माह नवम्बर 2025 को दिनांक 02 नवम्बर को कालिदास जयन्ति उत्सव का आयोजन, 11 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस उत्सव का 14 नवम्बर को पंडित जवाहरलाल नेहरू जयन्ती का आयोजन तथा 26 नवम्बर को संविधान दिवस का आयोजन प्रस्तावित है।