Most important General Knowledge questions in Hindi

Most Important General Knowledge Questions in Hindi

Most important General Knowledge questions in Hindi

प्रश्न 01. शेरशाह सूरी को कहाँ दफनाया गया ? – सासाराम (बिहार)

प्रश्न 02. धावन सोड़ा का रासायनिक नाम क्या है ? – सोड़ियम कार्बोनेट

प्रश्न 03. ध्वनि की तीव्रता किसमें मापी जाती है ? – डेसीबल

प्रश्न 04. सेल्यूकस का राजदूत जो चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया, कौन था ? – मैग्स्थनीज

प्रश्न 04. किस विटामिन में कोबाल्ट होता है ? – विटामिन बी-12

प्रश्न 05. कोशिका का पावरहाउस किसे कहा जाता है ? – माइटोकोंड्रिया

प्रश्न 06. लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण हमारे शरीर के किस भाग में होता है ? – अस्थि मज्जा (Bone Marrow)

प्रश्न 07. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है ? – 28 फरवरी

प्रश्न 08. किस अधिवेशन में कांग्रेस उदारवादी और उग्रवादी नामक दो दलों में विभाजित हो गयी थी ? – 1907 के सूरत अधिवेशन में

प्रश्न 09. तंजौर का वृहदेश्वर मंदिर किसने बनवाया था ? – राजराजा प्रथम चोल ने

प्रश्न 10. मुगल सम्राट अकबर का जन्म कहाँ हुआ था ? – अमरकोट के दुर्ग में

प्रश्न 11. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है ? – लोकसभा अध्यक्ष

प्रश्न 12. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ? – एशिया
प्रश्न 13. मधुमक्खी पालन क्या कहलाता है ? – एपीकल्चर

प्रश्न 14. वर्ष 2018 का फुटबॉल विश्वकप किस देश में आयोजित होगा ? – रूस

प्रश्न 15. उज्जैन किस नदी के किनारे बसा है? – शिप्रा

प्रश्न 16. निम्न में से कौन-सी धातु बिजली की सबसे अधिक सुचालक है? – चांदी

प्रश्न 17. वर्ष 2014 के कामनवेल्थ खेल कहाँ होंगे ? – ग्लासगो (स्कॉटलैंड)

प्रश्न 18. डी.एन.ए. की द्विगुणित कुंडली का पता किसने लगाया ? – वाटसन और क्रिक

प्रश्न 19. किसी वेबसाइट के प्रथम पृष्ठ को क्या कहा जाता है ? – होमपेज

प्रश्न 20. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त है ? – अनुच्छेद 370

प्रश्न 21. विटामिन्स की खोज किसने की ? – फंक ने

प्रश्न 22. स्टेनलैस स्टील किसकी मिश्र धातु होती है ? – आयरन, क्रोमियम,निकिल

प्रश्न 23. कांसा किसकी मिश्र धातु होती है ? – कॉपर तथा टिन

प्रश्न 24. स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन को कब संबोधित किया ? – 1893 में

प्रश्न 25. कौनसा पुच्छल तारा 76 वर्ष बाद दिखाई देता है ? – हेली पुच्छल तारा

प्रश्न 26. पृथ्वी और सूर्य के बीच दूरी कितनी है ? – 15 करोड़ किलोमीटर

प्रश्न 27. साइमन कमीशन के बहिष्कार के दौरान लाठी चार्ज से किस नेता की मृत्यु हो गयी थी ? – लाला लाजपत राय

प्रश्न 28. भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का क्या नाम है ? – सिद्धार्थ

प्रश्न 29. ‘गायत्री मन्त्र’ का उल्लेख किस ग्रंथ में है ? – ऋग्वेद

प्रश्न 30. भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे ? – गणेश वासुदेव मावलंकर

प्रश्न 31. किस ग्रह को सांध्य तारा कहते हैं ? – शुक्र

प्रश्न 32. मानव द्वारा सबसे पहले किस धातु का प्रयोग किया गया ? – तांबा

प्रश्न 33. बाल पेन किस सिद्धांत पर काम करता है ? – पृष्ठीय तनाव

प्रश्न 34. गाड़ियों में पीछे का दृश्य देखने के लिए किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है ? – उत्तल

प्रश्न 35. पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह कौनसा है ? – शुक्र

प्रश्न 36. मनुष्य की आँख में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब कहाँ बनता है ? – रेटिन

प्रश्न 37. रेशम के कीड़े किस वृक्ष की कोमल पत्तियों पर पाले जाते हैं ? – शहतूत

प्रश्न 38. राजस्थान में खेतड़ी किसके लिए प्रसिद्ध है ? – तांबे की खान

प्रश्न 39. सूर्य से पृथ्वी पर ऊष्मा का संचरण किस विधि के द्वारा होता है ? – विकिरण

प्रश्न 40. पृथ्वी को 1 डिग्री देशांतर घूमने में कितना समय लगता है ? – 4 मिनट

प्रश्न 41. सबसे बड़ी हड्डी कौनसी है ? – फीमर (जांघ की हड्डी )

प्रश्न 42. सामान्य परिस्थितियों में हवा में ध्वनि की गति कितनी होती है ? – 332 मी./ सेकंड

प्रश्न 43. वह एकमात्र ग्रह कौनसा है जो अपनी धुरी पर पूर्व से पश्चिम दिशा में घूमता है ? – शुक्र

प्रश्न 44. सूर्य में सर्वाधिक गैस कौनसी है ? – हाइड्रोजन

प्रश्न 45. सौरमंडल की आयु कितनी है ? – 4.6 अरब वर्ष

प्रश्न 46. वायुमंडल की सबसे निचली सतह को क्या कहते हैं ? – क्षोभमंडल

प्रश्न 47. भारतीय मानक समय आधारित है। – 82° 30′ पूर्व देशान्तर पर

प्रश्न 48. कौन सा राज्य भारत के सबसे पूर्वी भाग पर स्थित है? – अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न 49. पृथ्वी से दिखाई देने वाला सबसे चमकीला ग्रह कौनसा है ? – शुक्र

प्रश्न 50. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लेता है ? – 500 सेकंड