राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में कार्यरत आशा सहयोगिनियों के मानदेय में दिनांक 01.10.2026 से 10 प्रतिशत वृद्धि के आदेश जारी किये गये है।
राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के बिन्दू संख्या 361.00.02 की क्रियान्विती के अन्तर्गत्त वित्त विभाग की आईडी संख्या 152602231 दिनांक 01.10.2026 से प्राप्त सहमती के अनुसरण में आशा सहयोगिनियों की वर्तमान मानदेय राशि रूपये 4959/- प्रतिमाह में दिनांक 01.10.2026 से 10 प्रतिशत वृद्धि किया जाकर राशि रूपये 5455/- प्रतिमाह भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
अतः निदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवायें राजस्थान, जयपुर के आदेश क्रमांक रापक/लेखा/बजट/2026-27/594 दिनांक 26.10.2026 द्वारा बजट मद 2211-00-789-15-01 (SF) एवं 2211-00-796-17-01 (SF) एवं 2211-00-800-12-01 (SF) के अन्तर्गत आशा सहयोगिनियों की वर्तमान मानदेय राशि 4959 रूपये प्रतिमाह में दिनांक 01.10.2026 से 10 प्रतिशत वृद्धि किया जाकर राशि रूपये 5455 प्रतिमाह भुगतान करने की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।
FAQ-
वर्तमान में राजस्थान में आशा सहयोगिनियों का मानदेय कितना है?
वर्तमान में दिनांक 01.10.2026 से राजस्थान में आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि की गयी है। 10 प्रतिशत वृद्धि के पश्चात आशा सहयोगिनियों का दिनांक 01.10.2026 से मानदेय 5455/- प्रतिमाह हो गया है।
दिनांक 01.10.2026 से मानदेय वृद्धि से पूर्व राजस्थान में आशा सहयोगिनियों का मानदेय कितना था?
दिनांक 01.10.2026 से 10 प्रतिशत मानदेय में वृद्धि से पूर्व राजस्थान में आशा सहयोगिनियों का मानदेय 4959 रूपये प्रतिमाह था।
