शिविरा पंचाग माह अक्टुबर 2024 (Shivira Panchang October 2024)

शिविरा पंचाग माह अक्टुबर 2024 (Shivira Panchang October 2024) के अनुसार दिनांक 01 अक्टूबर 2024 से विद्यालय समय परिवर्तन प्रस्तावित है। दिनांक 02 अक्टुबर 2024 को गांधी जयन्ती/ लाल बहादूर शास्त्री जयन्ती का आयोजन करवाया जायेगा।
शिविरा पंचाग माह अक्टुबर 2024 के अनुसार दिनांक 03 अक्टूबर 2024 को नवरात्रा स्थापना, 11 अक्टूबर 2024 को दुर्गाष्टमी, दिनांक 12 अक्टूबर 2024 को विजयादशमी का अवकाश रहेगा।दिनांक 27 अक्टूबर 2024 से 07 नवरम्बर 2024 तक विद्यालयों में मध्यावधि अवकाश रहेगा।
शिविरा पंचाग माह अक्टुबर 2024 के अनुसार दिनांक 25 व 26 अक्टूबर 2024 को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें शिक्षकों के लिये अवकाश रहेगा।दिनांक 07 से 13 अक्टूबर 2024 तक राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियागिताओं (चतुर्थ समूह) का आयोजन आयुवर्ग 17/19 अधिकतम 5 दिवस तक किया जायेगा।