स्कूल शैक्षिक उप -समिति (School Academic Committee)

Sdmc के अधीन स्कूल शैक्षिक उप -समिति (School Academic Committee) का निर्माण निम्नानुसार किया जाता है –

स्कूल शैक्षिक उप -समिति (School Academic Committee)

संस्था प्रधान अध्यक्ष
अभिभावक सदस्य
निम्न में से प्रत्येक क्षेत्र का एक सदस्य -
1- विज्ञानं या गणित
2- मानविकी
3-कला/संस्कृति/क्राफ्ट /खेलकूद
3 सदस्य
संस्था प्रधान द्वारा चयनित विद्यार्थी सदस्य
संस्था प्रधान द्वारा नामित वरिष्ठ्त्तम शिक्षक सदस्य

शैक्षिक समिति के कार्य –

  • शैक्षिक गतिविधियों की कार्य योजना का निर्माण करना l
  • शैक्षिक गतिविधियों की कार्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करना l
  • शैक्षिक गतिविधियों की मूल्याङ्कन रिपोर्ट्स की समीक्षा करना  एवं  सुझावों को परिक्षण पश्च्यात आगामी कार्य योजना में सम्मिलित करने हेतु अनुशंषा करना l
  • शैक्षिक गुणवता सुधार हेतु समयबद्ध  कार्य योजना बनाना l
  •  शैक्षिक गुणवता सुधार हेतु बनाई गई  समयबद्ध  कार्य योजना  का क्रियान्वयन करना  l
  • शैक्षिक समंको का विश्लेषण करना l
  • निम्न उपलब्धि वाले क्षेत्रों में संबलन हेतु कार्य योजना प्रस्तुत करना l
  • मासिक/त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट्स की समीक्षा एवं फोलोअप  कार्यवाही हेतु सुझाव देना l